15 August पर भाषण 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस इस दिन हमारा देश भारत अंग्रेजों की दासता से आजाद हुआ था। तब से यह राष्ट्रीय पर्व हम लगातार मनाते आ रहे हैं। आज के इस ब्लॉग में मैं 15 अगस्त पर भाषण देने वाला हूं। कई बार इस अवसर पर हमें स्कूल, college, यूनिवर्सिटी, एवं अन्य स्थानों में 15 अगस्त के बारे में बोलने के लिए कहा जाता है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से आपको 15 अगस्त की गरिमा को समझाने का प्रयास करूंगा। आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रिंसीपल, शिक्षकों, मेरे माता पिता और मेरे प्यारे दोस्तों को मै संतोष शर्मा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज बड़े ही सौभाग्य की बात है मुझे भी इस स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सबों के समक्ष दो शब्द बोलने का मौका मिला है। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। आज बहुत खुशी की बात है कि हमारा देश भारत अपना 74 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। Happy Independence Day आज का दिन हम अपने वीर स्वतंत्रता सैनिकों को याद करने का दिन है। आज मैं अपने देश के लिए बलिदान देने वाले तमाम देश भक्तों को नमन करता हूं जिन...
Gyan Adda A Family Of Learning