IPL 2020, 1st Qualifirer Match Mi VS DC Match Analysis
![]() |
| Playoff |
आईपीएल 2020, को अपने प्ले ऑफ ही टीमें मिल चुकी है। इस बार मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। आज प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। वही इस मैच में हारने वाली टीम को एलिमिनेटर के विजेता से अपना दूसरा क्वालीफायर मैच खेलना पड़ेगा।
जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में नंबर वन पर है वही दिल्ली कैपिटल्स 16 पॉइंट के साथ नंबर दो पर बने हुए हैं उन्होंने अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। वही मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों से बुरी तरह से 10 विकेटों से हार गया।
कौन सी टीम कितनी मजबूत
जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस काफी मजबूत नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस के पास क्विंटन डी कॉक (442), ईशान किशन (428), और सूरज कुमार यादव ने (410) रन अब तक बना चुके है। वहीं पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी की उन्होंने पिछले चार मैच हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण नहीं खेल पाए हाल केस में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मुंबई इंडियंस के पास कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या जैसे बेहतरीन बल्लेबाज है जो किसी भी वक्त मैच को अपनी तरफ मोड़ने का दम रखते हैं।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी काफी पुख्ता नजर आ रही है मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह (23), ट्रेंट बौल्ट (20) विकेट अब तक ले चुके हैं। इनके अलावा मुंबई के पास राहुल चाहर जेम्स पैटिंसन, कुणाल पांड्या जैसे गेंदबाज भी है। इस तरह से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइन अप काफी सशक्त नजर आ रही है।
अब वही दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास बल्लेबाजी में शिखर धवन जिन्होंने की अब तक 525 रन बना चुके हैं। इसके अलावा पृथ्वी शॉ को अच्छी पारी खेलनी होगी। पिछले मैच के हीरो अजिंक्य रहाणे को जिन्होंने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी उसे इस मैच में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दिल्ली कैपिटल्स को अपने कप्तान श्रेयस अय्यर जिन्होंने कि अब तक इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है उनसे एक और लंबी पारी खेलने की उम्मीद होगी इसके अलावा ऋषभ पंत जो कि इस आईपीएल में उतना सफल नहीं हुए हैं उससे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस को भी अच्छी पारी खेलनी होगी जिससे कि टीम को मजबूती मिले और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को कड़ी टक्कर दे सके।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी काफी सशक्त नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के पास कगिसो रबाडा (25), एनरिक नोकिया(19) विकेट अब तक ले चुके हैं जिसके खिलाफ रन बनाना इतना आसान नहीं होगा। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज गेंदबाज है। इसके अलावा उन्होंने पिछले मैच में डेनियल सैम को भी मौका दिया था जो कि अच्छी गेंदबाजी की थी। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी किसी से कम नहीं है।
कहां खेला जाएगा आज का मैच
आज का क्वालीफायर 1 का पहला मैच दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा यह मैच आज शाम 7:30 से शुरू हो जाएगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
कैसा होगा पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
दुबई में आज मौसम पूरी तरह से साफ होगा खिलाड़ियों को गर्मियों का सामना करना पड़ेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है इसके साथ ही साथ गेंद रुक के भी बल्ले पर आ सकती है जिससे कि बल्लेबाजों को खेलने में कुछ दिक्कत हो। इसीलिए आज का टॉस बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।
मैच प्रिडिक्शन मीटर
हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिलेगी हाल की मैच पूरी तरह से क्लोज होने की संभावना है।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11
पृथ्वी शा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (Wk) , मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन , एनरिक नोकिया और डेनियल सैम
मुंबई इंडियंस संभावित 11
क्विंटन डी कॉक Wk) , रोहित शर्मा (c) , सूरज कुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरण पोलार्ड, कुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बौल्ट, और जसप्रीत बुमराह
Live Streaming Kaha Dekhe
आज के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं इसके अलावा अपने मोबाइल एप्लीकेशन हॉटस्टार पर भी इसका आनंद उठा सकते हैं इसके लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें