आईपीएल के आज के मुकाबले में कोलकाता का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
Published by- Santosh Sharma
आज आईपीएल के आठवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जहां एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोर अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा वही दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से 10 रन से मैच हार गई। हाल के दोनों टीम ने अभी तक सिर्फ एक 1 मुकाबले खेले हैं। आज दोनों टीम चाहेगी की जीत के साथ अपना अभियान की शुरुआत करें।
![]() |
| KKR VS SRH |
सनराइजर्स हैदराबाद को इन खिलाड़ियों से रहेगी उम्मीद।
सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले मुकाबले में आरसीबी से हार चुके हैं ऐसे में मजबूती के साथ वापसी करना चाहेगी। पहले मुकाबले में सिर्फ Jonny Bairstow (wk) ठीक से बल्लेबाजी कर पाए थे। आज हैदराबाद को अपने कप्तान डेविड वॉर्नर से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। वानर पहले मुकाबले में सिर्फ 6 रन बना पाए थे। हाल की इस मुकाबले में केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज नहीं खेले थे हाल कि आज के मैच में खेल सकते हैं इसके साथ ही साथ मोहम्मद नबी भी इस मैच को नहीं खेल पाए थे आज भी हो सकता है कि वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो। इनके अलावा सनराइज हैदराबाद को मनीष पांडे, विजय शंकर, और अभिषेक शर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी लाइन अप अच्छा है। उसके पास भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, और सिद्धार्थ कौल जैसे तेज गेंदबाज है। साथ ही स्पिनर के रूप में राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज हैं। अब देखना यह होगा कि या खिलाड़ी किस प्रकार प्रदर्शन कर पाते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुछ इस तरह है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। इस टीम में शुभम गिल, दिनेश कार्तिक, Eion Morgan, और आंद्रे रसल जैसे विस्फोटक खिलाड़ी है जो किसी भी वक़्त मैच को अपनी तरफ मोड़ सकते हैं।
इसके अलावा गेंदबाजी में पैट कमिंस, सुनील नारायण, और कुलदीप यादव जैसे अच्छे गेंदबाज हैं।
KKR Probably Playing Xi-
शुभम गिल, Eion Morgan, दिनेश कार्तिक (C&Wk), नितीश राणा, आंद्रे रसैल, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, निखिल नायक, शिवम मावी, Sandeep Warrier
SRH Probably Playing Xi-
Jonny bairstow(Wk) , केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर (C), मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन
पिच रिपोर्ट:-
आज का मैच आबू धाबी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से शुरू होगा। रिपोर्ट के मुताबिक जो टीम टाॅस जीतेगी वह जारी करने का फैसला ले सकती है।
कैसा रहेगा मौसम-
आज के मैच के लिए मौसम मैच अनुकूल रहेगा। हाल की खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। दोनों टीम अपनी ओर से एक अधिक जनवाद के साथ उतर सकती है।
प्रेडिक्शन मीटर:-
हमारा प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतेगी हाल की मैच पूरी तरह क्लोज होने की संभावना है।
IPL Point Table
Team. Mat. Win Los Point N/R
DC. 2 2 0 4 1.100
KXIP. 2 1 1 2 2.425
MI. 2 1 1 2 0.993
RR. 1 1 0 2 0.800
CSK. 3 1 2 2 - 0.840
RCB. 2 1 1 2 -2.175
SRH. 1 0 1 0 -0.500
KKR. 1 0 1 0 -2.450
अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने दोनों मैच जीतकर पॉइंट टेबल में सबसे आगे हैं यह रिकॉर्ड मैच नंबर 7 तक के है।
वही बल्लेबाजों में ऑरेंज कैप फाफ डू प्लेसिस के पास है और गेंदबाजों में कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप मौजूद है।
हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा आपको क्या लगता है कि आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी कमेंट करके बताएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें