सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Most six in ipl history

Most Six In IPL Cricket History

हेलो दोस्तों इस ब्लॉग में हम आपको आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे। आजकल आईपीएल का सीजन चल रहा है, सभी इस आईपीएल का लुफ्त उठा रहे हैं। आईपीएल कब से शुरू होता चार और आनंद का माहौल रहता है। हम सब अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं। आईपीएल में मैचों में बल्लेबाजों द्वारा लंबे लंबे छक्के लगाए जाते हैं। 

अगर आप आईपीएल के बारे में जानते हैं तो अवश्य आपके मन में यह सवाल आया होगा कि अभी तक आईपीएल में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आज मैं आपको आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताऊंगा एवं उसने कितना छक्का लगाया यह भी मैं आपको बताऊंगा। इस सूची में भारतीय बल्लेबाज सहित अन्य देशों के बल्लेबाज भी है। 

1. क्रिस गेल - 326

                            :- क्रिस गेल आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के सूची में पहले नंबर पर है। क्रिस गेल को सिक्सर किंग का जाता है।
गेल बेहद खतरनाक बल्लेबाज है, वह अकेले भी किसी गेंदबाजी आक्रमण का धज्जियां  उड़ा सकता है। आईपीएल में गेल के बल्ले से कई आक्रमक पारी हमें देखने को मिल चुके हैं।
क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 125 मैचों की 124 इनिंग में कुल 326 छक्के लगाए हैं, जोकि आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के है।

2. एबी डीविलियर्स - 212

                                       :- एबी डी विलियर्स आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। एबी डीविलियर्स एक बेहद विस्फोटक बल्लेबाज है। डिविलियर्स आईपीएल में अपने अंदाज में बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हैं।

आईपीएल में डिविलियर्स फिलहाल आरसीबी के लिए खेलते हैं। डिविलियर्स अपने अंदाज में छक्के लगाते हैं, जोकि देखने लायक होता। डिविलियर्स मैदान के किसी भी कोने में छक्के मार सकते हैं, उसके पास सभी प्रकार के शॉट मौजूद है।
डिविलियर्स आईपीएल में अब तक 154 मैचों की 142 इनिंग में 212 छक्के लगाए हैं।

3. एम एस धोनी - 209

                                 :- एम एस धोनी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी एक बेहद शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। साथ ही साथ धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है। धोनी ने अपने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया है।
                          धोनी आईपीएल में अब तक यादगार पारियां खेल चुके हैं। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट वाला छक्का देखने के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं।
एम एस धोनी ने आईपीएल में अब तक  190 मैचों की 170 इनिंग में 209 छक्का लगाया है।
Most six in ipl history in hindi
Ms dhoni

4. रोहित शर्मा - 194


                   :- रोहित शर्मा इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज है। रोहित शर्मा आईपीएल के एक सफलतम कप्तान भी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 4 बर चैंपियन बनाया है।

रोहित शर्मा आईपीएल में कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। टीम इंडिया के हिटमैन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में छक्का लगाने में प्रसिद्ध है। रोहित का छक्का देख के सच में मजा आ जाता है। रोहित शर्मा आईपीएल में भी लंबे लंबे छक्के लगाते हैं।
रोहित ने आईपीएल में अब तक 188 मैचों की 183 इनिंग में 194 छक्का लगाया है।  

5. सुरेश रैना - 194 

                          :- सुरेश रैना इस सूची में पांचवें नंबर पर है। वैसे तो सुरेश रैना और रोहित शर्मा अब तक आईपीएल में बराबर छक्के लगाए हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने सुरेश रैना से कम मैच खेले हैं। इसीलिए हमने रोहित शर्मा को चौथे और रैना को पांच में स्थान पर रखे हैं। रैना एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज है।
 रैना mr.ipl के नाम से भी जाने जाते हैं।
आईपीएल में सुरेश रैना शानदार प्रदर्शन करते हैं। रैना के बल्ले से कई शानदार पारियां हमें देखने को मिल चुकी है। सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में 193 मैचों की 183 इनिंग में 194 छक्के लगाए हैं।

6. विराट कोहली- 191

                              :- विराट कोहली इस सूची में छठे नंबर पर है। विराट कोहली एक शानदार, भरोसेमंद एवं कलात्मक बल्लेबाज है। आईपीएल में विराट कोहली बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही साथ विराट कोहली आईपीएल में अच्छे-अच्छे छक्के लगाते हैं।
 विराट कोहली आईपीएल में फिलहाल आरसीबी टीम के कप्तान भी है।
विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 177 मैचों की 169 इनिंग में कुल 191 छक्के लगाए हैं।

7. डेविड वॉर्नर - 181

                             :- डेविड वॉर्नर इस सूची में सातवें नंबर पर है। डेविड वॉर्नर एक बेहद आक्रमक बल्लेबाज है। डेविड वॉर्नर आईपीएल के एक सफल कप्तान भी है। आईपीएल में डेविड वॉर्नर के बल्ले से कई विस्फोटक पारियां हमें देखने को मिली है। डेविड वॉर्नर आईपीएल में लंबे लंबे छक्के भी लगाते हैं। डेविड वॉर्नर आईपीएल में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं।
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक 126 मैचों की 126 इनिंग में कुल 181 छक्के लगाए हैं।

8. शेन वाटसन -177

                          :- शेन वाटसन इस सूची में आठवें नंबर पर है। वाटसन एक बेहद विस्फोटक बल्लेबाज है। वाटसन आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं। वाटसन अपने लंबी लंबी छक्कों के लिए भी जाने जाते हैं।  शेन वॉटसन आईपीएल में कई शानदार पारियां खेल चुके हैं।
वाटसन ने आईपीएल में अब तक 134 मैचों की 130 इनिंग में 177 छक्के लगाए हैं।

9. कीरोन पोलार्ड  - 176

                                :-  कीरोन पोलार्ड इस सूची में 9वें नंबर पर है। पोलार्ड एक खतरनाक बल्लेबाज है। पोलार्ड अपनी लंबी लंबी छक्के के लिए जाने जाते हैं। पोलार्ड शानदार फिल्डर भी है। आईपीएल में पोलार्ड के बल्ले से कई जबरदस्त इनिंग भी हम देख चुके हैं। पोलार्ड किसी भी नंबर पर आकर आक्रारमक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
कीरोन पोलार्ड ने अब तक आईपीएल में 148 मैचों की 135 इनिंग में 176 छक्के लगा चुके हैं।

10. यूसुफ पठान - 158

                                :- यूसुफ पठान आईपीएल मैच सर्वाधिक छक्कों लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दसवें नंबर पर हैं। यूसुफ पठान एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज है। यूसुफ पठान आईपीएल में कई मैचों में अपने दम पर अपनी टीम को जीत दिला चुके हैं।
यूसुफ पठान बहुत लंबे लंबे छक्के लगाते हैं, जो उसकी बल्लेबाजी की खासियत है।
आईपीएल में युसूफ पठान ने अब तक 174 मैचों की 154 इनिंग में 158 छक्के लगाए हैं।


नोट:- यह जानकारी विवो आईपीएल 2019 तक की है।


हमारा यह पोस्ट आपको कैसा लगा। अगर अच्छा लगा तो लाइक और शेयर कीजिए। अधिक जानकारी के लिए कॉमेंट करें। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gmail & Email full details in hindi ईमेल और जीमेल के बारे में पूरी जानकारी

Gmail & Email full Details in hindi Gmail  & Email  Hi friends मैं  Santosh Sharma  अपने blog  Gyan Adda  मैं आप सबों का स्वागत करता हूं। आज के इस blog में एक बार फिर आप लोगों के साथ एक रोचक जानकारी शेयर करने जा रहा हूं। So friends इस  Gyan Adda  blog में मैं आपको  Gmail  &  Email  के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।  Gmail  :-                Gmail  एक Email service है।   जो गूगल द्वारा दी गई फ्री सर्विस हैं। Gmail का पूरा नाम Google Mail . इसे संक्षिप्त में  gmail कहते हैं।  21 मार्च 2004 को इन्हे  जारी किया गया। इसे विकसित करने का श्रेय Paul buchheit को दिया जाता है। पहली बार जनता के उपयोग के लिए इसे 7 फरवरी 2007 को जारी किया गया। इसके साथ ही जनता भी इसका सही उपयोग करना प्रारंभ कर दिया।   Email  का उपयोग हम अपने संदेश को दूसरे तक पहुंचाने के लिए करते हैं। आधुनिक युग में जीमेल सबसे पॉपुलर ई-मेल सीटों में से एक है। इसके यूजर्स...

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi)

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi) नीतीश कुमार का जन्म कब और कहां हुआ नीतीश कुमार जी का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर बिहार में हुआ था। इसके पिता का नाम राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी थे। राम लखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी रह चुके है। नीतीश कुमार की शादी उसके दोस्त मंजू कुमारी सिन्हा से ही हुई। जो कि पैसे से अध्यापक थी। नीतीश कुमार जी के एक संतान भी है इसका नाम निशांत कुमार है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  नीतीश कुमार की शिक्षा नीतीश कुमार के प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने पटना के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह बिहार विद्युत बोर्ड में शामिल भी हुए। उसका मन उतना नहीं लगा। उसकी सोच कुछ और ही थी। वह अपने राज्य बिहार को आगे बढ़ाना चाहते थे।  नीतिश कुमार जी के राजनीतिक जीवन नीतीश कुमार ने 1974 से 1977 में जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति में शामिल हुए रहे इस दौरान उन्होंने जयप्रकाश नारायण का साथ दिया। जयप्रकाश नारायण और सत्येंद्र नारायण सिन्...

जानिए कौन से टीम के कप्तान कितने मजबूत कौन अपनी टीम को दिला सकता है खिताब

जानिए कौन से टीम के कप्तान कितने मजबूत कौन अपनी टीम को दिला सकता है खिताब  Dream 11 IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही हैं। यह Touranment 30 मई तक चलेगी। जैसे की आप सब जानते ही हैं की आईपीएल दुनिया का  सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इसे इंडिया का त्योहार भी कहा जाने लगा है। आईपीएल में भारत सहित अन्य कई दुनिया के Player इस लीग में भाग लेते। जो की इस लीग को और भी आकर्षक बनाता है। इस बार भी आईपीएल में 8 टीम भाग ले रही हैं। देखने वाली यह बात रहेगी की इस बार कौन टीम खिताब अपने नाम करती है।  आइए जानते हैं कि कौन सी टीम के कप्तान कितने मजबूत और सफल है जो अपने टीम को दिला सकता है खिताब।  1. मुंबई इंडियन - रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनाया है। उसके कप्तानी में मुंबई इंडियन ने 2013, 2015, 2017, 2019 और हाल ही में 2020 में लगातार दूसरी बार और कुल 5 वी बार अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल में चैंपियन बनाया है।  इस तरह से यह कहने में कोई गलत नही है की रोहित शर...