सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Most Runs in ipl history

हेलो दोस्तो
इस ब्लॉग में हम IPL History में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे। आप सभी आईपीएल देखते होंगे। तो आपको आइपीएल के बारे मै जानकारी होनी चाहिए। 

आईपीएल दुनिया का सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग हैं। इसमें भारत के आलावा, Srilanka, Westindies, Newzealand, England, Australia, South Africa, Afganistan, Niderland सहित कई देश के प्लेयर इस cricket league me खेलते हैं। 
 
Most Runs in ipl history in Hindi
 Ball

1. विराट कोहली - 5412

                         :- विराट कोहली  आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने की सूची में पहले स्थान पर है।
विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान है। विराट कोहली आईपीएल में कई यादगार पारियां खेल चुके हैं।

विराट कोहली अब तक आईपीएल के सभी सीजन आरसीबी के लिए खेले हैं। आईपीएल में विराट कोहली  इंटरनेशनल मैचों की तरह इसमें भी बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हैं।
विराट कोहली ने अब तक 176 मैचों की 169 इनिंग में कुल 5412 रन बनाए हैं । इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 36 अर्द्धशतक लगाए। आईपीएल में विराट का उच्चतम स्कोर 113 रन है। 

2. सुरेश रैना - 5368

                                   : - सुरेश रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने की सूची में दूसरे नंबर पर है। सुरेश रैना आईपीएल में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।
            रैना ने आईपीएल में अब तक 193 मैचों की 189 इनिंग में 5368 रन बनाएं। इस दौरान रैना ने एक शतक और 38 अर्द्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में रैना का सर्वाधिक स्कोर 100 रन है । रैना आईपीएल में बेहद शानदार और आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं।
इसीलिए रैना को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है।

3. रोहित शर्मा -  4898

                                   :- रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तान है, उन्होंने मुंबई इंडियन को 4 बार चैंपियन बनाया है। साथ ही साथ रोहित शर्मा आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हैं। रोहित आईपीएल में कई शानदार पारियां खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा में आईपीएल में अब तक कुल 188 मैचों की 183 इनिंग में 4898 रन बनाया है।
इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और 36 अर्द्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में रोहित का सर्वाधिक स्कोर 109 रन है ,जोकि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2012 में बनाया था।

4. डेविड वॉर्नर ‌‌- 4706

       डेविड वॉर्नर इस सूची में चौथे नंबर पर है। डेविड वॉर्नर आईपीएल के सफल बल्लेबाजों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज ‌आईपीएल में बेहद शानदार आक्रमक बल्लेबाजी करते हैं। डेविड वॉर्नर आईपीएल में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। 

डेविड वॉर्नर आईपीएल में अपनी कप्तानी में भी
        सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार चैंपियन बनाया है।
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में अब तक 126 मैचों की 126 इनिंग में कुल 4706 रन बनाया है।
   इस दौरान डेविड वॉर्नर ने 4 शतक और 44 अर्द्धशतक बनाए हैं। डेविड वॉर्नर का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 126 रन है।

क्रिकेट इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ फील्डर

5. शिखर धवन - 4579      

                                  :-
शिखर धवन इस सूची में पांचवें नंबर पर है। धवन आईपीएल में बहुत शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हैं। शिखर धवन आईपीएल में ओपनिंग करने के लिए आते हैं, और टीम को तेज शुरुआत दिलवाने का प्रयास करते हैं। आईपीएल में धवन का परफॉर्मेंस टीम के लिए बहुत जरूरी होता है।

धवन ने आईपीएल में अब तक 159 मैचों की 158 इनिंग में 4579 रन बनाए हैं। इस दौरान शिखर धवन ने 37 अर्द्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल में धवन का सर्वाधिक स्कोर 97 रन है।

6. क्रिस गेल - 4484

                               :-  क्रिस गेल इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। क्रिस गेल एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज है। इसीलिए इन्हें सिक्सर किंग कहा जाता है। आईपीएल में क्रिस गेल की बल्लेबाजी से लोग रोमांचित हो जाते हैं।
गेल ने अब तक आईपीएल में 125 मैचों की 124 इनिंग में 4484 रन बनाए हैं।
इस दौरान क्रिस गेल ने 6 शतक और 28 अर्द्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में क्रिस गेल का सर्वाधिक स्कोर 175 रन है, जोकि आईपीएल इतिहास में अब तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

7. एम एस धोनी - 4432

                                    ‌:- एम एस धोनी इस सूची में सातवें नंबर पर है। धोनी आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक है। धोनी ने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स   को अब तक तीन बार चैंपियन बनाया है। धोनी आईपीएल के दूसरे सफलतम कप्तान है ।साथ ही साथ धोनी आईपीएल में बेहद जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं।
आईपीएल में धोनी ने अब तक 190 मैचों की 170 इनिंग में 4432 रन बनाए हैं। धोनी ने इस दौरान 23 अर्द्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।

8. रॉबिन उथप्पा-  4411

                                     :- राॅबिन उथप्पा इस सूची में आठवें नंबर पर है। रॉबिन उथप्पा एक बेहद जबरदस्त बल्लेबाज है, और आईपीएल में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रॉबिन उथप्पा आईपीएल में कई यादगार पारियां खेल चुके हैं।
राॅबिन उथप्पा ने आईपीएल में अब तक 177 मैचों की 170 इनिंग में 4411 रन बनाए हैं, जिसमें की 24 अर्धशतक बनाए हैं। इस दौरान रॉबिन उथप्पा का उच्चतम स्कोर 87 रन है।

9. एबी डिविलियर्स - 4393

             ‌                           :-  एबी डिविलियर्स इस सूची में नवें नंबर पर है । डिविलियर्स एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज है। आईपीएल में डिविलियर्स के बल्ले से कई तूफानी पारियां हम देख चुके हैं। एबी डिविलियर्स की बैटिंग देखने लायक होती है, लोग इनकी बैटिंग का इंतजार करते हैं।
डिविलियर्स ने अब तक 154 मैचों की 142 इनिंग में 4393 रन बनाए हैं। इस दौरान डिविलियर्स ने तीन शतक और 33 अर्द्धशतक बनाया है।
आईपीएल में डिविलियर्स का सर्वाधिक स्कोर 133 रन है।

10. गौतम गंभीर - 4214        

                              :- गौतम गंभीर इस ‌सूची में दसवें नंबर पर है। वैसे तो गौतम गंभीर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गंभीर तकनीकी रूप से बहुत ही भरोसेमंद बल्लेबाज थे। गंभीर आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया।
गौतम गंभीर ने आईपीएल में 154 मैचों की 152 इनिंग में 4217 रन बनाया है, जिसमें की 36 अर्द्धशतक शामिल है। आईपीएल में गौतम गंभीर का सर्वाधिक स्कोर 93 रन है।
              
नोट :- यह जानकारी विवो आईपीएल 2019 तक की है।
  
हमारा या पोस्ट आपको कैसा लगा। अगर अच्छा लगा तो लाइक और शेयर कीजिए। अधिक जानकारी के लिए कमेंट करें। धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gmail & Email full details in hindi ईमेल और जीमेल के बारे में पूरी जानकारी

Gmail & Email full Details in hindi Gmail  & Email  Hi friends मैं  Santosh Sharma  अपने blog  Gyan Adda  मैं आप सबों का स्वागत करता हूं। आज के इस blog में एक बार फिर आप लोगों के साथ एक रोचक जानकारी शेयर करने जा रहा हूं। So friends इस  Gyan Adda  blog में मैं आपको  Gmail  &  Email  के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।  Gmail  :-                Gmail  एक Email service है।   जो गूगल द्वारा दी गई फ्री सर्विस हैं। Gmail का पूरा नाम Google Mail . इसे संक्षिप्त में  gmail कहते हैं।  21 मार्च 2004 को इन्हे  जारी किया गया। इसे विकसित करने का श्रेय Paul buchheit को दिया जाता है। पहली बार जनता के उपयोग के लिए इसे 7 फरवरी 2007 को जारी किया गया। इसके साथ ही जनता भी इसका सही उपयोग करना प्रारंभ कर दिया।   Email  का उपयोग हम अपने संदेश को दूसरे तक पहुंचाने के लिए करते हैं। आधुनिक युग में जीमेल सबसे पॉपुलर ई-मेल सीटों में से एक है। इसके यूजर्स...

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi)

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi) नीतीश कुमार का जन्म कब और कहां हुआ नीतीश कुमार जी का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर बिहार में हुआ था। इसके पिता का नाम राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी थे। राम लखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी रह चुके है। नीतीश कुमार की शादी उसके दोस्त मंजू कुमारी सिन्हा से ही हुई। जो कि पैसे से अध्यापक थी। नीतीश कुमार जी के एक संतान भी है इसका नाम निशांत कुमार है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  नीतीश कुमार की शिक्षा नीतीश कुमार के प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने पटना के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह बिहार विद्युत बोर्ड में शामिल भी हुए। उसका मन उतना नहीं लगा। उसकी सोच कुछ और ही थी। वह अपने राज्य बिहार को आगे बढ़ाना चाहते थे।  नीतिश कुमार जी के राजनीतिक जीवन नीतीश कुमार ने 1974 से 1977 में जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति में शामिल हुए रहे इस दौरान उन्होंने जयप्रकाश नारायण का साथ दिया। जयप्रकाश नारायण और सत्येंद्र नारायण सिन्...

जानिए कौन से टीम के कप्तान कितने मजबूत कौन अपनी टीम को दिला सकता है खिताब

जानिए कौन से टीम के कप्तान कितने मजबूत कौन अपनी टीम को दिला सकता है खिताब  Dream 11 IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही हैं। यह Touranment 30 मई तक चलेगी। जैसे की आप सब जानते ही हैं की आईपीएल दुनिया का  सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। इसे इंडिया का त्योहार भी कहा जाने लगा है। आईपीएल में भारत सहित अन्य कई दुनिया के Player इस लीग में भाग लेते। जो की इस लीग को और भी आकर्षक बनाता है। इस बार भी आईपीएल में 8 टीम भाग ले रही हैं। देखने वाली यह बात रहेगी की इस बार कौन टीम खिताब अपने नाम करती है।  आइए जानते हैं कि कौन सी टीम के कप्तान कितने मजबूत और सफल है जो अपने टीम को दिला सकता है खिताब।  1. मुंबई इंडियन - रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनाया है। उसके कप्तानी में मुंबई इंडियन ने 2013, 2015, 2017, 2019 और हाल ही में 2020 में लगातार दूसरी बार और कुल 5 वी बार अपनी टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल में चैंपियन बनाया है।  इस तरह से यह कहने में कोई गलत नही है की रोहित शर...