सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

IPL 2020, DC VS SRH Qualifier 2 किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट आज हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी जोरदार टक्कर

IPL 2020, DC VS SRH Qualifier 2 किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट आज हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी जोरदार टक्कर 

Published by- Santosh Sharma

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वही आज क्वालीफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइज हैदराबाद से होगा। जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स क्वालीफायर 1 में मुंबई इंडियंस से हार कर दूसरे स्थान पर रहने के कारण पहुंची वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंज बंगलुरु को हराकर क्वालीफायर टू में अपनी जगह पक्की की। 

IPL Qualifier 2 DC VS SRH match preview



सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है दोनों टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले कुछ मुकाबलों में जोरदार प्रदर्शन किया है वहीं दिल्ली कैपिटल्स थोड़ा कमजोर नजर आ रही है। 

सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है जिसमें की उनके पास कप्तान डेविड वॉर्नर जोकि शानदार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं इस सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं इसके अलावा इसके पास बल्लेबाजी में रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज है। केन विलियमसन ने आरसीबी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है इससे एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद को केन विलियमसन से एक और बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद होगी। इसके अलावा उनके पास जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग जैसे होनहार खिलाड़ी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है उनके पास गेंदबाजी में राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, याॅर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन जैसे गेंदबाज है जिससे कि सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिससे कि वह फाइनल में अपनी जगह बना सकें। 

वहीं अगर बात दिल्ली कैपिटल्स की की जाए तो उनके कुछ प्लेयर फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं पृथ्वी शॉ का बल्ला ठीक से नहीं बोल रहा है वही ऋषभ पंत भी लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं इन दोनों को इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। शिखर धवन जो कि इस साल एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन अब तक कर चुके हैं और उन्होंने अब तक इस आईपीएल में दो बेहतरीन शतक भी जड़ दिए हैं। एक बार फिर से उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचना है तो शिखर धवन का बल्ला बोलना जरूरी है। 

इसके अलावा श्रेयस अय्यर जो कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है उन्होंने भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है एक बार फिर उसको एक बड़ी पारी खेलनी होगी। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे से भी एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस में शानदार बल्लेबाजी की थी उसको एक और मैच विनिंग इनिंग खेलनी होगी। मार्कस स्टोइनिस ने इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसमें कि उन्होंने बैट और बॉल दोनों से अपना कमाल दिखाया है। 

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। कगिसो रबाडा ने इस आईपीएल में अब तक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर है उसे फिर से इस मैच में शानदार गेंदबाजी करनी होगी। इसका साथ देने के लिए एनरिक नोकिया को भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। इसके अलावा रविचंद्र अश्विन और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों से भी दिल्ली कैपिटल्स को काफी उम्मीद होगी अगर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचना है तो इन गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन करना अत्यंत आवश्यक है।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शा, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर), रविचंद्र अश्विन, डेनियल सैम, कगिसो रबाडा, एनरिक नोकिया और अक्षर पटेल

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा/ श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन और शाहबाज नदीम

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ इस मैच में उतर सकती है क्योंकि दोनों टीम के लिए यह मुकाबला बहुत ही अहम मुकाबला है जो भी टीम जीतेगी वह सीधा फाइनल में प्रवेश करेंगे। और जो टीम हारेगी वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gmail & Email full details in hindi ईमेल और जीमेल के बारे में पूरी जानकारी

Gmail & Email full Details in hindi Gmail  & Email  Hi friends मैं  Santosh Sharma  अपने blog  Gyan Adda  मैं आप सबों का स्वागत करता हूं। आज के इस blog में एक बार फिर आप लोगों के साथ एक रोचक जानकारी शेयर करने जा रहा हूं। So friends इस  Gyan Adda  blog में मैं आपको  Gmail  &  Email  के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।  Gmail  :-                Gmail  एक Email service है।   जो गूगल द्वारा दी गई फ्री सर्विस हैं। Gmail का पूरा नाम Google Mail . इसे संक्षिप्त में  gmail कहते हैं।  21 मार्च 2004 को इन्हे  जारी किया गया। इसे विकसित करने का श्रेय Paul buchheit को दिया जाता है। पहली बार जनता के उपयोग के लिए इसे 7 फरवरी 2007 को जारी किया गया। इसके साथ ही जनता भी इसका सही उपयोग करना प्रारंभ कर दिया।   Email  का उपयोग हम अपने संदेश को दूसरे तक पहुंचाने के लिए करते हैं। आधुनिक युग में जीमेल सबसे पॉपुलर ई-मेल सीटों में से एक है। इसके यूजर्स...

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi)

नीतीश कुमार जीवन परिचय (Nitish Kumar Biography Hindi) नीतीश कुमार का जन्म कब और कहां हुआ नीतीश कुमार जी का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर बिहार में हुआ था। इसके पिता का नाम राम लखन सिंह और माता का नाम परमेश्वरी देवी थे। राम लखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी रह चुके है। नीतीश कुमार की शादी उसके दोस्त मंजू कुमारी सिन्हा से ही हुई। जो कि पैसे से अध्यापक थी। नीतीश कुमार जी के एक संतान भी है इसका नाम निशांत कुमार है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  नीतीश कुमार की शिक्षा नीतीश कुमार के प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने पटना के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से विद्युत इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह बिहार विद्युत बोर्ड में शामिल भी हुए। उसका मन उतना नहीं लगा। उसकी सोच कुछ और ही थी। वह अपने राज्य बिहार को आगे बढ़ाना चाहते थे।  नीतिश कुमार जी के राजनीतिक जीवन नीतीश कुमार ने 1974 से 1977 में जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति में शामिल हुए रहे इस दौरान उन्होंने जयप्रकाश नारायण का साथ दिया। जयप्रकाश नारायण और सत्येंद्र नारायण सिन्...

Rohit Sharma biography in Hindi

रोहित शर्मा जीवन परिचय हेलो दोस्तों मैं Santosh Sharma अपने  Blog Gyan adda में आप सबों का स्वागत करता हूं। आज के इस ब्लॉग में मैं आपके सामने एक और रोचक जानकारी प्रस्तुत करने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छा लगेगा। दोस्तों आज के इस ब्लॉग में मैं भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जिसे लोग हिटमैन ( Rohit Sharma ) के नाम से जानते हैं उसके बारे में बताऊंगा। आज रोहित शर्मा कौन नहीं जानता, दुनिया इसके हुनर से परिचित हैं। रोहित शर्मा ने अपने बल्ले का डंका दुनिया भर में बजाया है। आज वह वर्तमान में भारतीय टीम के अहम सदस्यों में से एक है, और साथ ही साथ वह वर्तमान में भारतीय टीम के उप कप्तान भी है। आज रोहित जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, शायद उस मुकाम पर पहुंचना औरों के लिए नामुमकिन सा है। तो चलिए अब हम आपको  Rohit Sharma के बारे में उनकी पूरी बायोग्राफी बताएंगे। परिचय :- Rohit Sharma  का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। इसके पिता का नाम गुरु नाथ शर्मा एवं माता का नाम पूर्णिमा शर्मा। इसका एक भाई भी है, जिसका नाम विशाल शर्मा ...